जलापूर्ति से सम्बंधित योजनाएँ

May 11, 2023

जलापूर्ति से सम्बंधित योजनाएँ और देश की जल संरचना और जल संचय की योजनाओं के बारे में जानें।

जलापूर्ति एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे समाज को गंभीरता से लेना चाहिए। देश में जल संसाधन की कमी को देखते हुए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएं जल संरचना एवं जल संचय को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई हैं। भारत में जलापूर्ति से संबंधित कई योजनाएं चल रही हैं जो जल संसाधनों की संरचना और उपयोग को सुधारने के लिए बनाई गई हैं। इनमें से कुछ मुख्य जलापूर्ति से सम्बंधित योजनाएँ निम्नलिखित हैं:

हर घर जल योजना

1.) यह योजना 22 नवंबर 2020 को प्रारम्भ की गई।  इस योजना का लक्ष्य देश के प्रत्येक घर में वर्ष 2030 तक शुद्ध जल उपलब्ध कराना है। 

2.) इसके अतिरिक्त आर्सेनिक और फ्लोराइड से प्रभावित क्षेत्रो को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 

अटल भूजल योजना ( अटल जल )

1.) प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2019 को अटल भूजल योजना की शुरुआत की।

2.) अटल जल की रूपरेखा सहभागी भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत संरचना को सृदृढ़ करने तथा सात राज्यों अर्थात गुजरात , हरियाणा , कर्नाटक , मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में टिकाऊ भूजल संसाधन प्रबंधन के लिए समुदाय स्तर पर व्यवहारगत बदलाव लाने के मुख्य उद्देश्य के साथ बनाई गई है।

राजीव गांधी राष्ट्रीय जल मिशन

1.) त्वरित ग्रामीण जलापूर्ति योजना को वैज्ञानिक और कम खर्चीला बनाने के उद्देश्य से वर्ष 1986 में राष्ट्रीय पेयजल मिशन की शुरुआत की गई।

2.) वर्तमान में राष्ट्रीय पेयजल मिशन का नया नामकरण कर दिया गया है राजीव गांधी राष्ट्रीय जल मिशन।