शिक्षा सम्बन्धी योजनाएँ

May 11, 2023

शिक्षा सम्बन्धी योजनाएँ:
शिक्षा हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और शिक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा कई शिक्षा सम्बन्धी योजनाएँ चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से, सभी लोगों को उच्च शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा जैसी विभिन्न शिक्षा की उपलब्धता मिलती है। कुछ मुख्य शिक्षा संबंधी योजनाओं में निम्नलिखित हैं:

सर्व शिक्षा अभियान

1.) सर्व शिक्षा अभियान का आरम्भ वर्ष 2001 में किया गया।  इसका उद्देश्य वर्ष 2010 तक 6 -14 आयु समूह के सभी बच्चो को प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान करना है।

2.) इसके अंतर्गत प्रारम्भिक शिक्षा के स्तर पर लैंगिक एवं समाजिक असमानताओं को दूर करने की परिकल्पना की गई है।

प्रधानमन्त्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान

1.) इस अभियान का प्रारम्भ 8 फरवरी 2017 को किया गया।  इस अभियान का लक्ष्य मार्च 2019 तक 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है।

2.) यह अभियान विश्व के सबसे बड़े डिजिटल कार्यक्रमों में से एक है।

कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षा योजना

1.) जिन जिलों में विशेष रूप से महिला साक्षरता दर बहुत कम है , उन क्षेत्रो में बालिकाओ के लिए विशेष विद्यालयों की स्थापना हेतु 15 अगस्त 1997 को कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना को प्रारम्भ किया गया था। 

2.) अप्रैल 2007 में इस योजना को सर्व शिक्षा अभियान के साथ मिला दिया गया।