कृषि क्षेत्र की योजनाएँ

May 31, 2023

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल धारा है और देश के आधिकारिक रूप से 60% जनसंख्या इस क्षेत्र से जुड़ी हुई है। कृषि व्यवसाय न केवल खाद्य सुरक्षा की गारंटी प्रदान करता है, बल्कि यह रोजगार के अवसर भी साधारित करता है। इसलिए, भारत सरकार ने विभिन्न कृषि क्षेत्र की योजनाएँ की शुरुआत की है जो देश के कृषि क्षेत्र की विकास को गति देने के लिए बनाई गई हैं। कृषि क्षेत्र की योजनाएँ के बारे में विस्तार से बात करेंगे:

1. प्रधानमन्त्री किसान मानधन योजना

⇛  प्रधानमन्त्री किसान मानधन योजना , किसानो को पेंशन प्रदान करने की योजना है। इसे 31 मई 2019 को लागू किया गया।

   ⇛ छोटे तथा सीमांत किसान जो 60 वर्ष से अधिक आयु के है , उन्हें 3000 रूपए प्रतिमाह धनराशि पेंशन के रूप में दी जाती है।

2. प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना

    ⇛ प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई। इस योजना के अंतर्गत किसानो को प्रत्येक वर्ष 6000 रूपए की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।

     ⇛ इसका उद्देश्य किसानो की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

3. प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना

⇛ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को की गई।  इस योजना का उद्देश्य बुआई से पहले तथा फसल की कटाई तक किसानो को बीमा सुरक्षा प्रदान करना है।

   ⇛  किसानो को खरीफ फसलों के लिए 2 % तथा रबी फसलों के लिए 1.5 % का भुगतान करना होता है।

4. नीरांचल जल संभरण योजना

⇛ इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 अक्टूबर 2015 को मंजूरी प्रदान की। यह विश्व बैंक से सहायता प्राप्त परियोजना हैं। यह योजना देश के 9 राज्यों – आँध्रप्रदेश , तेलंगाना , राजस्थान , छत्तीसगढ़ , गुजरात , झारखंड, मध्यप्रदेश , ओडिशा तथा महाराष्ट्र में संचालित की गई।

   ⇛ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जल संरक्षण घटक के रूप में नीरांचल का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक खेत तक सिंचाई सुनिश्चित करना और जल के अधिकतम प्रयोग को बढ़ावा देना है। 

5. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

    ⇛ यह योजना 1 जुलाई 2015 को प्रारम्भ की गई थी।  इसका उद्देश्य समुचित प्रोधोगिकी के माध्यम से जल का उचित उपयोग एवं क्षेत्रीय स्तर पर सिंचाई में निवेश सहबद्धता को प्रोत्साहित करना है

   ⇛  राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना का निरिक्षण प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित एक अंतर मंत्रालयी राष्ट्रीय सञ्चालन समिति द्वारा किया जाता है।

6.  परम्परागत कृषि विकास योजना

     ⇛  इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।  देश में पारंपरिक तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि प्रभावशाली रूप देने के लिए इसे आरम्भ किया गया।

   ⇛  परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती ( Organic Farming )  को बढ़ावा दिया जा रहा है।

7.   मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना

⇛  मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में आरम्भ की गई।

    ⇛  इस योजना में देश के किसानो को भूमि की मिट्टी की जाँच कर उसकी गुणवत्ता का अध्ययन किया जाता है।

8. राष्ट्रीय गोकुल मिशन

⇛  राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत 28 जुलाई 2014 को की गई।

    ⇛  इस मिशन का उद्देश्य स्वदेशी गायों के संरक्षण तथा नस्लों के विकास को प्रोत्साहित करना है।  यह मिशन राष्ट्रीय प्रजनन एवं डेयरी विकास कार्यक्रम पर आधारित परियोजना है

9.  खाद्य सुरक्षा

     ⇛  संपूर्ण जनसँख्या को सही समय पर आवश्यक बुनियादी भोजन के लिए भौतिक एवं आर्थिक दोनों रूपों में उपलब्धि का आश्वासन खाद्य सुरक्षा है।