स्वास्थ्य स्वच्छता सम्बन्धी योजनाएँ

May 11, 2023

स्वास्थ्य स्वच्छता सम्बन्धी योजनाएँ:
भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्वास्थ्य स्वच्छता सम्बन्धी योजनाएँ देश में स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय आरोग्य मिशन, आयुष्मान भारत, पोषण अभियान, जल जीवन हरियाली अभियान आदि कुछ मुख्य योजनाएं हैं जो स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में विकास लाने के लिए चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया जाता है। ये योजनाएं देश के लोगों के लिए स्वस्थ वातावरण एवं स्वस्थ जीवन की सुविधाएं प्रदान करती हैं।

आयुष्मान भारत योजना

1.)  यह योजना 14 अप्रैल 2018 से प्रारम्भ की गई यह एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। 

2.) इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ निर्धन परिवारों को 5 लाख प्रति परिवार प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।  इस योजना को क्रियान्वयन केंद्र एवं राज्य दोनों के सहयोग से किया जाएगा।

मिशन इंद्रधनुष योजना

1.) इस योजना का शुभारम्भ दिसंबर 2014 में किया गया।  इसका उद्देश्य 2020 तक सम्पूर्ण टीकाकरण के कार्य को पूर्ण करना है।

2.) इस मिशन के अंतर्गत सभी बच्चों को सात टीके लगाए जाते है।  ताकि उन्हें काली खांसी , पोलियो , टिटनेस , क्ष्रयरोग , डिप्थीरिया आदि से बचाया जा सके।

स्वच्छ भारत अभियान 

1.) इस अभियान को 2 अक्टूबर ,2014 को आरम्भ किया गया।  इस अभियान के उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक शौचालय , ठोस और तरल अवशिष्ट के प्रबंधन की प्रणाली सहित स्वछता सुविधाओं को पहुँच का मार्ग प्रशस्त करना है।

2.) पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम को लागू किया गया है।

जननी सुरक्षा योजना

1.) यह योजना 12 अप्रैल 2005 को आरम्भ की गई।  इस योजना का उदेश्श्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को काम करना है।  जननी सुरक्षा कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

2.) इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओ को 1000 तथा ग्रामीण क्षेत्रो में 1400 रूपए की धनराशि सहयोग के रूप में दी जाती है।