What is it?
Project Insight is an AI-powered tax administration system implemented by the Income Tax Department (ITD) under the Ministry of Finance, Government of India.
Why is it in the news?
The utilization of AI within India’s tax regime—particularly through Project Insight—is encouraging individuals to file their taxes accurately.
Data-Driven Decision-Making and Transparency
Data-driven incentives encourage taxpayers to declare their true income, while AI and data analytics identify potential instances of tax evasion, enabling timely enforcement action.
Automated Risk Assessment
Leveraging AI, the system integrates a taxpayer’s comprehensive financial data to detect discrepancies; it notifies taxpayers via SMS or email to rectify errors and prioritizes action on high-risk cases.
क्या है
प्रोजेक्ट इनसाइट एक एआई-संचालित कर प्रशासन प्रणाली है, जिसे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आयकर विभाग (आईटीडी) द्वारा कार्यान्वित किया गया है।
चर्चा में क्यों
भारत में कर व्यवस्था में एआई का इस्तेमाल, खासकर प्रोजेक्ट इनसाइट के जरिये, लोगों को सही तरीके से टैक्स भरने के लिए प्रेरित कर रहा है।
डाटा-आधारित निर्णय और पारदर्शिता
डाटा-आधारित प्रोत्साहनों से करदाताओं को सही आय घोषित करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जबकि एआई व डाटा विश्लेषण से कर चोरी के संभावित मामलों की पहचान कर समय पर कार्रवाई की जाती है।
स्वचालित जोखिम मूल्यांकन
यह सिस्टम एआई से करदाताओं की पूरी वित्तीय जानकारी जोड़कर गड़बड़ी पहचानता है, एसएमएस/ईमेल से सुधार के लिए सूचित करता है और ज्यादा जोखिम वाले मामलों पर पहले कार्रवाई करता है।
