Mozambican human rights activist Graça Machel will be awarded the Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development for the year 2025. The Indira Gandhi Memorial Trust announced this on Wednesday. The jury, chaired by former National Security Advisor Shivshankar Menon, stated that Machel is a distinguished African stateswoman and activist whose life has been dedicated to self-governance and human rights.
मोजांबिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाएगा। इंदिरा गांधी स्मारक न्यास ने बुधवार को यह एलान किया। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने बताया कि माशेल प्रतिष्ठित अफ्रीकी राजनेता-कार्यकर्ता हैं, जिनका जीवन स्वशासन व मानवाधिकारों के लिए समर्पित रहा है।
