Indigenous fast breeder reactor achieves criticality

Apr 7, 2026

India’s first indigenous Prototype Fast Breeder Reactor (PFBR), located at Kalpakkam in Tamil Nadu, has achieved criticality (a self-sustaining chain reaction). Prime Minister Narendra Modi termed this a decisive milestone in India’s journey in the civilian nuclear sector.
The indigenously designed and constructed Prototype Fast Breeder Reactor at Kalpakkam is capable of generating more fuel than it consumes. PM Modi witnessed the commencement of core loading in the first indigenous 500-megawatt Fast Breeder Reactor. He was briefed on the key features of the reactor vault. Once operational, India will become the second country—after Russia—to possess a commercially operating Fast Breeder Reactor. In 2003, the government established the Bharatiya Nabhikiya Vidyut Nigam (BHAVINI) to oversee the construction and operation of the country’s most advanced nuclear reactor, the PFBR. The PFBR has been entirely indigenously designed and constructed by BHAVINI, with significant contributions from over 200 Indian industries, including Small and Medium Enterprises (SMEs).
Fuel Generates More Fuel—Hence, a ‘Breeder’: The Fast Breeder Reactor (FBR) will initially utilize Uranium-Plutonium Mixed Oxide (MOX) fuel. A blanket of Uranium-238 surrounding the fuel core will undergo nuclear transmutation, thereby generating additional fuel; this is why it is termed a ‘Breeder.’ In this phase, the use of Thorium-232 as a blanket material—which is not a fissile material itself—is also envisaged. Through transmutation, this will produce Thorium-233, which is intended to be utilized as fuel in the third stage.

तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित भारत के पहले स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) की क्रिटिकैलिटी (आत्मनिर्भर चेन रिएक्शन) हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की असैन्य परमाणु यात्रा मंे निर्णायक पर बताया।
कलपक्कम स्थित स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर खपत से अधिक ईंधन उत्पादन करने में सक्षम है। पीएम मोदी ने पहले स्वदेशी 500 मेगावाट के फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में कोर लोडिंग की शुरुआत देखी। उन्होंने रिएक्टर वाॅल्ट की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। एक बार चालू हो जाने पर, भारत रूस के बाद वाणिज्यिक रूप से संचालित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर वाला दूसरा देश होगा। सरकार ने 2003 में देश के सबसे उन्नत परमाणु रिएक्टर पीएफबीआर के निर्माण और संचालन के लिए भारतीय परमाणु विद्युत निगम (भविनी) की स्थापना की थी। पीएफबीआर को भविनी की ओर से पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है, जिसमें लघु एवं मध्यम उद्यमों सहित 200 से अधिक भारतीय उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है।
ईधन के उपयोग से बनेगा और ईंधन, इसलिए ब्रीडर: फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (एफबीआर) शुरू में यूरेनियम-प्लूटोनियम मिक्स्ड आॅक्साइड (एमओएक्स) ईंधन का उपयोग करेगा। ईंधन कोर के चारों ओर मौजूद यूरेनियम-238 की परत परमाणु रूपांतरण से गुजरेगी, जिससे और अधिक ईंधन उत्पन्न होगा, इसलिए इसे ब्रीडर नाम दिया गया है। इस चरण में थोरियम-232 का उपयोग भी परत के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो स्वयं विखंडनीय पदार्थ नहीं है। रूपांतरण की ओर से थोरियम-233 का निर्माण करेगा, जिसका उपयोग तीसरे चरण में ईंधन के रूप में किया जाएगा।