A global conference on artificial intelligence (AI), which is on the verge of fundamentally reshaping human civilization, will begin here on Monday. It will deliberate on the effective role of AI in serving humanity, accelerating inclusive development and encouraging people-centric innovations that protect the planet. PM Narendra Modi will inaugurate the five-day India-AI Impact Summit Expo-2026 at Bharat Mandapam. Heads of state and CEOs of 20 companies, along with other delegates, will participate in it. The summit is based on three principles – Human, Earth and Progress – which define the basic principles for global cooperation on AI. It will showcase the use of AI in education, health and civil services.
मानव सभ्यता को मौलिक रूप से नया आकार देने के कगार पर खड़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई पर सोमवार से यहां वैश्विक सम्मेलन शुरू होगा। इसमें मानवता की सेवा, समावेशी विकास को गति देने और धारती की रक्षा करने वाले जन-केंद्रित नवाचारों को प्रोत्साहित करने में एआई की प्रभावी भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इस पांच दिवसीय भारत-एआई इंपैक्ट समिट एक्सपो-2026 का उद्घाटन करेंगे। इसमें 20 देशों के शासनाध्यक्ष और कई कंपनियों के सीईओ समेत अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों – मानव, पृथ्वी और प्रगति पर आधारित है, जो एआई पर वैश्विक सहयोग के लिए बुनियादी सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में एआई का उपयोग दिखाया जाएगा।
